फुलवरिया: बथुआ बाजार में ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग और महिला घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब एक ट्रक की ठोकर से एक बुजुर्ग और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सोमवार की दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। घायलों में कटेया थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी स्वर्गीय बद्री सिंह के पुत्र रामवृक्ष सिंह जिनकी उम्र करीब 60 वर्ष बताई जा रहे है। जबकि घायल महिला अनीता देवी बताई जा रही है।