मथुरा: ननिहाल से लौट रहे तीन भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
मथुरा में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन जिंदगियों को अपनी चपेट में ले लिया। ननिहाल से खुशी-खुशी अपने घर लौट रहे तीन भाइयों के लिए रास्ता काल बन गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो भाई अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।