झांसी: बबीना में आर्मी के वेलकम गेट के पास जानवर को बचाने के चलते पलटी सब्जी से भरी लोडिंग गाड़ी, क्षेत्रवासियों ने उठाई सब्जी
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2026 झांसी बबीना थाना क्षेत्र में आर्मी के वेलकम गेट के पास बुधवार की दोपहर 3 बजे एक सब्जी से भरी लोडिंग गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही सब्जी को सड़क पर बिखरा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुछ सब्जी को उठाकर कर ले गए।