धार: धार SP ने 20 से अधिक पुलिसकर्मियों का किया तबादला, कोतवाली व राजगढ़ थाना प्रभारी भी बदले
धार जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से SP मयंक अवस्थी ने 20 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अस्थायी स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव धार कोतवाली और राजगढ़ थाना प्रभारियों का किया गया है।