कोरांव तहसील क्षेत्र के ढेरहन गांव के ग्रामीणों ने आज शनिवार दोपहर समय लगभग 1:00 के आसपास तहसील मुख्यालय पहुंचकर किया जमकर हंगामा। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के तालाब के कथित अविधिक पट्टे को निरस्त करने की मांग की है।हंगामा देख संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एडीएम सिविल सप्लाई विजय शर्मा ने शिकायतकर्ताओं को आवश्यक विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया।