आरा: सैदपुर में नए मकान की दीवार टूटकर बच्चे के ऊपर गिरी, नाजुक हालत में पीएमसीएच रेफर, पिता नहीं और मां भी अंधी हैं
Arrah, Bhojpur | Apr 7, 2026 सैदपुर में बच्चा खेल रहा था तब ही नए मकान का दीवार टूटकर गिर गया। बच्चे की हालत बेहद गम्भीर है उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है। सम्बवतः बच्चे का पैर भी काटना पड़ सकता है। बच्चे के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है जबकि मां भी दोनो आंख से अंधी है।