बिलग्राम: छोटे चौराहे के पास कार व बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक हुआ घायल, लखनऊ किया गया रेफर
Bilgram, Hardoi | Sep 13, 2024 मल्लावां कस्बे के मोहल्ला मिर्जापुर काजीटोला इमामबाड़ा चौक निवासी फैज बाइक से बांगरमऊ की ओर से मल्लावां आ रहा था तभी कटरा बिल्हौर हाइवे मार्ग पर छोटे चौराहे के पास बांगरमऊ की ओर जा रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें फैज बाइक सहित दूर जा गिरा।घायल को CHC में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉ. ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है