उमरेठ: जमुनिया जेठू की ग्रीन लाईट एसीसी फैक्ट्री में भट्टी में झुलसे मजदूर,तीन मजदूर इलाज के लिए नागपुर भेजे
उमरेठ थाना क्षेत्र के जमुनिया जेठू में ग्रीन लाईन एसीसी ब्लाक फैक्ट्री में भट्टी से तीन मजदूर झुलस गए। गंभीर हालात एक मजदूर को नागपुर भेजा गया है। हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को हुआ। गुरुवार को तीन बजे तहसीलदार ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया। फैक्ट्री मालिक पर अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।