🚨 चित्रकूट: पहाड़ी पावर हाउस में लगा जिओ का टावर अचानक गिरा, टला बड़ा हादसा
चित्रकूट जिले के पहाड़ी पावर हाउस परिसर में लगा जिओ का टावर अचानक भरभराकर गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय न तेज हवा चली और न ही कोई तूफान आया था। गनीमत रही कि टावर पावर हाउस की छत पर ही गिरकर रुक गया।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि टावर आसपास के घरों या बिजली की हाईटेंशन तारों पर गिर जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था, जिसमें कई लोगों की जान जाने के साथ भारी नुकसान भी हो सकता था।
⚠️ स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
📰 रिपोर्ट: दिनेश सिंह कुशवाहा
News11इंडियाTv
#चित्रकूट #Pahadi #JioTower #PowerHouse #BreakingNews #ChitrakootNews #UPNews #News11IndiaTV #DineshSinghKushwaha #ViralNews #SafetyFirst #HindiNews