कोतवाली शाहाबाद और मझिला थाना के क्षेत्र एक गांवों से दो किशोरियों के लापता होने के खबरें हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की माँ के अनुसार 20 जनवरी की रात उसकी 16 वर्षीय पुत्री लापता हो गई।