झांसी: झांसी में करंट लगने से महिला की हुई मौत, खेत में कुएं पर पानी भरने गई थी, बिजली का तार हाथ में चिपका
Jhansi, Jhansi | Jul 22, 2026 झांसी में बुधवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक प्रभा देवी पानी भरने के लिए खेत में अपने कुएं पर गई थी। इस दौरान बिजली का तार हाथ में चिपक गया। करंट का जोरदार झटका लगने से प्रभा देवी बेहोश हो गई। परिजन आनन फानन में उन्हें बंगरा सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान प्रभा की मौत हो गई।