गुण्डरदेही: गुण्डरदेही रेलवे लाइन में काम करते समय करंट की चपेट में आया मज़दूर, गंभीर हालत में जिला अस्पताल राजनंदगांव किया गया रेफर
बालोद जिले के गुण्डरदेही रेल्वे लाइन पर कम करते समय एक बड़ा हादसा हो गया जहाँ एक 48 वर्षीय मज़दूर हेमंत साहू काम करते समय करेंट की चपेट में आ गया जिससे वह काफ़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फ़ानन में उसके सहकर्मियों के द्वारा गुण्डेरदेही स्वास्थ्य केंद्र लायगाया जहाँ उसका प्राथमिक उपचार के पश्चात मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है, जहाँ उसक उपचार जारी है।