कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने विश्वविद्यालय में फेल छात्रों को फर्जी तरीके से पास करने वाले गैंग के सदस्य को रिमांड में लिया
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने विश्वविद्यालय में फेल छात्रों को फर्जी तरीके से पास करने वाले गैंग के सदस्य शिवकुमार श्रीवास्तव को 2 दिन की रिमांड पर लिया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया की फर्जी मार्कशीट बनाने का एक गैंग है। जगदीश पाल ब्लैंक मार्कशीट उपलब्ध कराता है और अभियुक्त के द्वारा पंजिका में संशोधन किया जाता है।विश्वविद्यालय के साइबर वाले भी मदद करते हैं