चांपा: सोंठी गांव के धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ सक्ती भाजपा जिला अध्यक्ष और जांजगीर चांपा के जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया
जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह विकास खंड के सोंठी गांव के धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ सक्ती जिला के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष टीकेश्वर गबेल और जांजगीर चांपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा, लक्ष्मी माता और गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना कर की. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।