बड़वाह: श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल ने बड़वाह के नर्मदा घाट पर दो घंटे चलाया सफाई अभियान,एक ट्रैक्टर ट्राली कचरा किया एकत्रित
मध्यप्रदेश के बड़वाह नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर रविवार को सुबह श्रीराम भक्त प्रभातफेरी मंडल ने करीब दो घंटे तक सफाई अभियान चलाया है।इस दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर कचरा एकत्रित किया है।मंडल सदस्यों ने घाट क्षेत्र मे फैली निर्मालय सामग्री,पॉलीथिन, डिस्पोजलसहित नर्मदा जल मे विसर्जित किए गए पुराने कपड़े एक ट्रैक्टर ट्राली भरकर निकाले।