गोगरी: गोगरी में दो बहनों के साथ मारपीट, थाने में पीड़िता ने की शिकायत
खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 में दो बहनों के साथ मारपीट और गाली गलौज करने की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पीड़िता तराना परवीन ने गोगरी थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। थाना में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि मंगलवार की सुबह दस बजे आरोपी सुलेमान अंसारी और उसकी पत्नी नुसरत खातून,