बुधवार को रात आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के 9 साल बाद उनके पति और ससुराल वाले उनसे दो लाख रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल की अतिरिक्त दहेज में मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उन्हें तलाक की धमकी दी जाती थी।