कोलायत के पवित्र कपिल सरोवर में गुरुवार को यम द्वितीया के अवसर पर विशेष स्नान और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। तड़के भोर से ही सरोवर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में सरोवर पहुंचे और कपिल मुनि की पवित्र नगरी में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया।श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद भगवान कपिल मुनि के दर्शन किए।