कुशलगढ़: कुशलगढ़ थाने में मारपीट का मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र में मारपीट से जुड़ा मामला दर्ज किया गया है। रविवार सुबह 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुशलगढ़ में मारपीट एवं गाली गलौच को लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार परिवादी भरत निवासी पटेलिया ने लिखित मे रिपोर्ट देते हुए अपने गाँव के ही 3 लोगो पर मारपीट करने का आरोप लगाया ।