जिले में धान खरीदी उत्सव को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत। शासन द्वारा इस वर्ष समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का प्रावधान किया गया है, जिससे किसानों में खुशी है।