मौदहा: लरौंद गांव में ट्रैक्टर ट्राली का ढाला गिरने से महिला घायल, उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया
खेत में गेहूं भरते समय ट्रैक्टर ट्राली का ढाला गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बिवांर थाना क्षेत्र के लरौंद गांव निवासी माया देवी 50 वर्ष पत्नी रामौतार रविवार दोपहर खेत मे