टिकारी: टिकारी में राजद के धरना प्रदर्शन के बीच कार्यकर्ताओं ने अपने ही पार्टी के विधायक को सुनाई खरी-खोटी
Tikari, Gaya | Jun 9, 2026 राजद द्वारा प्रदेश के प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जहां धरना प्रदर्शन में शामिल राजद के टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी को उनके कार्यकर्ताओं द्वारा दोषारोपण करते हुए खरी-खोटी सुनाई गई। जीत के सात माह बाद विधायक के क्रियाकलाप को लेकर पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने मोर्चा खोल दिया। नेताओं ने अपनी शिकायत रखी।