बागपत: नानू मोड और डौला नहर पुल की पुलिया बंद होने से मदरसे और मस्जिद में भरा पानी, दीवारों में दरारें आने का दावा
गुरुवार की सुबह करीब साढे आठ बजे बरसात के चलते नानू मोड़ और डौला नहर पुल की पुलिया बंद होने के कारण मदरसे और मस्जिद परिसर में पानी भर गया है। किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक ने आरोप लगाया कि जलभराव के चलते मदरसे और मस्जिद की दीवारो में दरारे आने लगी हैं। उन्होने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है।