सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में कक्षा 9 में पढ़ने वाले 14 वर्षीय दलित छात्र मयंक की नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या की और शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, ताकि मामला आत्महत्या या दुर्घटना का लगे। हालांकि ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से साजिश नाकाम हो गई।