सायला: जीवाणा गांव के राजकीय विद्यालय में शिक्षक की विदाई पर छात्र हुए भावुक
Sayla, Jalor | Mar 20, 2024 जीवाणा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में करीबन 12 साल बाद टीचर सुरेश कुमार के ट्रांसफर पर विद्यालय के बच्चे फूट-फूट कर रोये। कोई उनके गले से लिपटकर रोया तो कोई उन्हें विद्यालय से नहीं जाने की जिद पर रास्ता रोक खड़ा था। टीचर खुद भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। यह देखकर बच्चों के परिजनों की भी आंखें नम हो गई।