सायला: अवैध बजरी खनन बंद करवाने को लेकर सेरना के ग्रामीणों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी
Sayla, Jalor | Mar 19, 2024 अवैध बजरी खनन के विरुद्ध सेरना के ग्रामीणों ने एडीएम जालौर को दिया ज्ञापन। सैकड़ो ग्रामीणों ने कहा कि अवैध खनन करके नदी के पास में खातेदारी भूमि में लाखों टन बिना वजन तोल जमा की जाती है। अवेध तरीके से सप्लाई हो रही है। अगर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है। इनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई चुनाव का बहिष्कार होगा।