कहलगांव: घोघा थाना पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत घोघा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। जिसकी जानकारी घोघा थाना पुलिस ने सोमवार को दोपहर 2:00 बजे दिया। साथ ही कारोबारी को न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है