कर्वी: अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया परेड का निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी द्वारा पुलिस लाइन में मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों की ड्रिल का निरीक्षण किया बाद में पुलिस लाइन का भ्रमण कर परिवहन शाखा में वाहनों को देखा तत्पश्चात बैरिक, सीपीसी कैन्टीन,पुलिस मेस,क्वार्टर गार्द,स्टोर रूम का निरीक्षण किया है।