टिकारी: सिमुआरा पंचायत के गुलरियाचक में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम में किसानों के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन
Tikari, Gaya | Apr 8, 2026 टिकारी प्रखंड के सिमुआरा पंचायत स्थित गुलरियाचक में बुधवार दोपहर जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम को लेकर कृषि विभाग द्वारा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित किसानों को रबी फसलों के कटाई उपरांत प्रबंधन एवम ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती से जुड़ी जानकारी विस्तृत रूप से कृषि विभाग के कर्मियों द्वारा दी गई। इस अवसर पर दर्जनों किसान उपस्थित रहे।