मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में मेयर के दो, अध्यक्ष के चार और वार्ड पार्षद के 9 नामांकन रद्द
निकाय चुनाव (आम) 2026 में नामांकन के बाद गुरुवार को स्क्रूटनी की गई। पलामू में सबसे अधिक पांच नगर निकाय क्षेत्र के लिए नामांकन पत्रों की जांच की गई। मेदिनीनगर में महापौर, बिश्रामपुर नगर पर्षद,छतरपुर,हुसैनाबाद और हरिहरगंज में नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की गई,जिसमें मेयर, अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के 13 पर्चे रद्द।