दमोह: फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह मस्जिद मे अदा की गई ईद की नमाज, मुल्क मे अमन चैन की माँगी गई दुआएं, एक दूसरे को गले मिलकर दी बधाई
Damoh, Damoh | Apr 11, 2024 दमोह देश और दुनियां के साथ दमोह में भी ईदुल फित्र का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां शहर के फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह मस्जिद में हाफ़िज़ मुनव्वर रज़ा साहब के द्वारा ईद की नमाज अदा कराई गई। जिसके बाद विभिन्न लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा किया गए इंतजाम के चलते कमेटी ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।