दमोह: मध्यप्रदेश हैंड बॉल प्रतियोगिता में हुआ जिले के 4 छात्रों का चयन, मुंबई में आयोजित प्रतियोगिता में होंगे शामिल
Damoh, Damoh | Apr 10, 2024 दमोह मध्य प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदौर में सब जूनियर हैंडबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें दमोह जिले से तीन बालिका रिया सेन, दिया रजक, कामना सोनी एवं बालक किशन ठाकुर का चयन मध्य प्रदेश टीम में हुआ है। जो आगामी 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।