रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में तेज हवा और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है
रसूलाबाद क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से तेज हवा के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज आंधी और बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है।बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण कई जगह गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे पैदावार प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं बारिश के कारण कटाई का कार्य भी रुक गया है।