खिलचीपुर: 50 मीटर तक बाइक को घसीटते ले गई कारः हाईवे पर टक्कर में झाड़ियों में गिरे युवक-महिला; गंभीर हालत में झालावाड़ रेफर।
खिलचीपुर में गुरुवार शाम 6:30 के लगभग नेशनल हाईवे-52 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक और महिला को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार लखन जोशी और संगीता बाई मोगिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया है। नाहरदा मंदिर के समीप हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक समेत दोनों सवारों को करीब 50 फीट तक घसीटते ह