सरवाड़: सरवाड़ के बालापुरा में विद्युत ट्रांसफार्मर में लगी आग, हादसे में किसान के हस्ती पाइप जलकर हुए राख
Sarwar, Ajmer | Jun 12, 2026 सरवाड़ उपखंड के निकटवर्ती ग्राम बालापुरा मे शुक्रवार को दोपहर करीब 2 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर मे अचानक आग लग जाने के कारण खेत मे रखे हस्ती पाईप जल गए।जिससे किसान का आर्थिक नुकसान हुआ है।फतेहगढ़ निवासी किसान ईशाक मोहम्मद का ग्राम बालापुरा मे खेत है जहां बोरिंग पर स्यार फीडर से विद्युत कनेक्शन हो रखा है।करीब 3 दर्जन से अधिक हस्ती पाइप जल गए।