खिरकिया: भिरंगी-पलासनेर रेलवे फाटक रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग से करें आवागमन
भिरंगी–पलासनेर मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 202 आगामी दो दिनों तक बंद रहेगा। रेलवे विभाग द्वारा फाटक पर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आज 6 मई शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाटक दिनांक 07 मई 2026 को सुबह 08:00 बजे से लेकर 08 मई 2026 को शाम 06:00 बजे तक पूर्णतः बंद रहेगा।