धमतरी: अल-नीनो का असर, सूखे की आशंका, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी
धमतरी कृषि विभाग ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल-नीनो के प्रभाव से छत्तीसगढ़ सहित धमतरी में अनियमित वर्षा और सूखे की आशंका जताई है। इसके बाद इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने खरीफ 2026 के लिए आकस्मिक कार्ययोजना तैयार कर कृषि विभाग को दिशा-निर्देश भेजे हैं। किसानों को कम व मध्यम अवधि की फसल किस्में अपनाने, धान की रोपाई के बजाय सीधी बुवाई को।