हरदोई: बानामऊ गांव में बीमारी से तंग आकर युवती ने घर के अंदर रखी सीढ़ी में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Hardoi, Hardoi | Aug 14, 2024 अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव निवासी रामनिवास की 21 वर्षीय पुत्री प्रियंका ने घर के अंदर रखी सीढ़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों ने शव को लटका देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।और जांच पड़ताल में जुट गई है।