हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास विभाग की बैठक
Hardoi, Hardoi | Aug 13, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित प्रकरणों का जल्द निस्तारण कराया जाये। अनियमिता करने वाले दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाये। अपात्रों को आवास के मामले में वसूली की कार्रवाई की जाये।