बालोद: पहली बारिश में नवा तरिया और जल संरचनाएं लबालब हुईं, 23 हजार से अधिक जल संरक्षण कार्यों का असर दिखने लगा
Balod, Balod | Jul 8, 2026 गुंडरदेही विकासखंड में जल संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों का असर पहली ही बारिश में दिखाई देने लगा है। जनपद पंचायत की 117 ग्राम पंचायतों में बनाए गए नवा तरिया, ट्रेंच, परकोलेशन टैंक, आजीविका डबरी और अन्य जल संरचनाएं बारिश का पानी संजोने लगी हैं। इससे भूजल स्तर बढ़ने और किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने की उम्मीद है।