सागर नगर: सागर में सैन्य विमान की लो-फ्लाइंग बनी चर्चा का विषय, अफवाहें फैलीं, अभ्यास निकला कारण
शनिवार दोपहर 12:30 बजे सागर व जिले के निवासियों में अचानक हलचल मच गई जब एक सैन्य विमान असामान्य रूप से कम ऊँचाई पर उड़ता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि विमान राहतगढ़ या खुरई क्षेत्र में क्रैश कर गया है। हालांकि स्थानीय सूत्रों ने पुष्टि की कि विमान सुरक्षित रूप से ढाना स्थित चाइम्स एविएशन की हवाई पट्टी पर उतर गया है।