राजगढ़: राजगढ़ के पारायण चौक में सीएम जनकल्याण शिविर का किया गया आयोजन
राजगढ़ के पारायण चौक में जनपद स्तरीय सीएम जनकल्याण शिविर का मंगलवार दोपहर 12:00 बजे करीब आयोजन किया गया। शिविर में राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, सीएमओ पवन अवस्थी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित भी किया गया।