हसनगंज: मकर संक्रांति के आगमन के साथ हसनगंज के बाजारों में चढ़ा त्योहार का रंग, शक्कर, लाई, चूड़ा, तिल की बिक्री जोरों पर
मकर संक्रांति के आगमन के साथ ही हसनगंज बाजारों में त्योहारों का रंग चढ़ गया है. शक्कर, लाई, चूड़ा, तिल, मुढ़ी और चना सहित अन्य पारंपरिक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर बाजारों में भीड़ जुटने लगी है। सोमवार की दोपहर लगभग 03 बजे हसनगंज बाजार में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया।