करेरा: टीला रोड पर नंदनी साहू की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने पति, देवर और देवरानी पर लगाया आरोप
करैरा नगर के टीला रोड क्षेत्र में नंदनी साहू की गला दबाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति संदीप साहू,देवर एवं देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना मिलते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी