बख्तियारपुर: बख्तियारपुर बाजार में रोती हुई गुमशुदा बच्ची को समाजसेवी कारू यादव ने पहुंचाया थाने
शनिवार की शाम करीब 7 बजे बख्तियारपुर बाजार क्षेत्र में करीब 2 वर्षीय मासूम बच्ची रोती हुई हालत में मिली। बच्ची को अकेला और परेशान देख स्थानीय समाजसेवी कारू यादव ने मानवता का परिचय देते हुए उसे सुरक्षित बख्तियारपुर थाना पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिजनों से बिछड़ गई है। फिलहाल बच्ची थाना में सुरक्षित है। पुलिस बच्ची के परिजनों की तलाश में जुट गई