चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत रजक ने शनिवार समय लगभग एक बजे बोकारो स्थित शिबू सोरेन स्मृति भवन (टाउन हॉल) में आयोजित झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।उन्होंने बताया कि मेरे लिए अत्यंत गौरव और भावनाओं से भरा क्षण रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।