बालाघाट: ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी, कुर्बानी के बकरे ₹75 हजार तक में बिक रहे
मुस्लिम समाज का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) 28 मई गुरुवार को जिलेभर में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन और कुर्बानी की व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। ईद की विशेष नमाज सुबह 7 बजे पुलिस लाइन स्थित ईदगाह में तथा 7:45 बजे रजा नगर स्थित जामिया नूरिया मदरसे में अदा क