रामपुर: आगामी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दी जानकारी
Rampur, Rampur | Jul 7, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो रहा है। 14 जुलाई को श्रावण का पहला सोमवार होगा 23 जुलाई को महाशिवरात्रि है। पुलिस व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। ड्रोन से कावड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए है। प्रशासन द्वारा बैठके भी की जा रही है।