खरगोन। सनावद रोड पर हुए बाइक और टेंपो की भिड़ंत के मामले में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में गंभीर रूप से घायल सादिक पिता मुबारिक (27) निवासी गोगावा का इलाज चल रहा था, लेकिन सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर फैल गई। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया