देहरादून: दून पुलिस ने देर रात विशेष चेकिंग की कार्रवाई, स्टेशन और मॉल में डॉग स्क्वाड व बम डिस्पोज़ल टीम तैनात
देहरादून में देर रात पुलिस ने विशेष चेकिंग की व्यापक कार्रवाई की। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर शहर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस, डॉग स्क्वाड और बम डिस्पोज़ल टीम की संयुक्त टीमें सक्रिय रहीं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मॉल और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर यात्रियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गई।